
जय भोले भंडारी बाबा जय भोले भंडारी ,
तेरी लीला न्यारी बाबा तेरी लीला न्यारी
कौन सी तपस्या बाबा गंगा माँ ने की थी
अपनी जट्टो पे बाबा उनको जगह दी थी
कौन सी तपस्या बाबा चंद्रमा ने की थी
अपने मस्तक पे बाबा उनको जगह दी थी
कौन सी तपस्या बाबा नागो ने की थी
अपने गले पे बाबा उनको जगह दी थी
कौन सी तपस्या बाबा गौर माँ ने की थी
अपने बराबर बाबा उनको जगह दी थी
कौन सी तपस्या बाबा गणपति ने की थी
अपनी गोदी में बाबा उनको जगह दी थी
कौन सी तपस्या बाबा नंदी गण ने की थी
अपने चरणों में बाबा उनको जगह दी थी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

