
जै माता की कहिये तेरे लगते नही रुपये
मईया जी ने आँखे दी है, इतनी प्यारी आँखे दी है
दर्शन करते रहिए तेरे लगते नहीं रुपये
मईया जी ने जीह्वा दी है, इतनी प्यारी जीह्वा दी है
महिमा गाते रहिए तेरे लगते नहीं रुपये
मईया जी ने कान दिए हैं इतने प्यारे कान दिए हैं
महिमा सुनते रहिये तेरे लगते नहीं रुपये
मईया जी ने पैर दिए हैं इतने सुन्दर पैर दिए हैं
मंदिर आते रहिये तेरे लगते नहीं रुपये
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
