
जय माता दी बोल
जय माता दी, जय माता दी,
बोल हरदम भक्ता बोल हरदम,
जय माता दी प्यार से तू बोल हरदम,
यही वो नाम है यही वो धाम है,
सबकुछ पा ले माँ के चुमके कदम,
मईया जी का नाम भक्तो बड़ा सुखकारी,
शैलपुत्री गौरी,जय उमापति प्यारी,
त्रिशूल मुंड धारिणी माँ देव हितकारी,
चंडी महाकालिका माँ शक्ति अवतारी,
माँ शक्ति अवतारी,
पापनाशिनी सिंहवाहिनी,
पापनाशिनी सिंहवाहिनी करती भवानी मईया सबपे करम,
शुम्भ निशुम्भ को मईया जी ने मारा,
चंण्ड मुंड दानवों को जब संहारा,
दौड़ी दौड़ी आयी मईया जब भी पुकारा,
जय जयकार बोल किया देवों ने नमन,
रख लिया मईया जी ने सबका भरम,
बोल हरदम भक्ता बोल हरदम – जय हो,
बोलो – जय माता दी प्यार से तू बोल हरदम – जय हो,
बोलो – बोल हरदम भक्ता बोल हरदम – जय हो,
छोटी सी गुफा में बैठी अष्टभुजाधारी,
वैष्णो भवानी करे शेर की सवारी,
शेर की सवारी,
बन के खड़ी है सारी दुनिया भिखारी,
आठो पहर माँ की पूजा करते पुजारी,
करते पुजारी,
जय जय बुलाईके,
सर को झुकाइके,
चल माँ के द्वार तेरे कट जाये गम,
जय माता दी प्यार से तू बोल हरदम – जय माता दी,
भक्त हैं माँ के रंग बिरंगे,
लंगड़े लूले होते चंगे,
झर -झर बहती चरणों में गंगे,
गुफा में झुक के हर कोई लंघे,
धामा कहे मईया मैं तो जुल्मों सितम,
सब कुछ पा ले माँ के चुमके कदम,
बोल हरदम भक्ता बोल हरदम – जय माता दी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


