
जय सियाराम, जय सियाराम, जप ले प्यारे जय सियाराम,सियाराम के जपने से, बन जाए तेरे बिगड़े काम ।।
जय सियाराम, जय सियाराम, जप ले प्यारे जय सियाराम,राजाराम, सीताराम, राजाराम, सीताराम ।।
सरयू तट पर धूम मची है, आज अवध दुल्हन सी सजी है,बज रहे ढोल-नगाड़े हो देखो, अवध पधारे अवधपति हैं,संतों के हुए पुरण काम, जयकारे गूंजे अविराम ।।
सज गए आंगन द्वारे-बारी, आन बिराजे अवध बिहारी,आन बिराजे भगवाधारी, आन बिराजे भगवाधारी,दर्शन को तरसे नर-नारी, राजतिलक की करो तैयारी,घर-घर फेहरा भगवा रंग, नाचे-गाए रे बजरंग ।।
देव सुमन बरसा रहे हैं, भक्त भजन तेरे गा रहे हैं,सियाराम की शोभा देखकर, सबके मन हर्षा रहे हैं,सत्य की हो गई जय-जयकार, राम बने मेरे सरकार।।
लिरिक्स – शोभा सोनी जी & हर्ष मंडलोई जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
