
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल
Jay Ho Jay Ho Teri Maan Yashoda Ke Laal lyrics
By pretending to be Ram
जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल,
ले के अवतार आना गज़ब हो गया,
त्रेता युग में थे तुम आये द्वापर में भी,
तेरा कलयुग में आना गज़ब हो गया,
तर्ज – हाल क्या है दिलो का ना पूछो।
जब लगे पाप धरती पे बढ़ने तभी,
आके दुष्टो को तुमने संहारा तभी,
राम बनकर के मारे रावण को कभी,
प्राण कंस के हरना गज़ब हो गया,
जब लगे तुम सखाओ के संग खेलने,
आ गए देव सारे ये पल देखने,
गेंद जाकर गिरी कालियादेह में,
नाग नथकर के आना गज़ब हो गया,
आज तेरा मनाए हम जन्मोदिवस,
सबकी आँखों में तुम ही बसे हो प्रभु,
आके दीदार दे दो घडी के लिए,
तेरा पल भर को आना गज़ब हो गया,
: मदना पागल जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

