
जलवा हमारे श्याम का खाटू में जाके देखिये
जलवा हमारे श्याम का,
खाटू में जाके देखिये,
मिलता है मांगने से पहले,
सर को झुका के देखिये,
तर्ज – दुनिया ने दिल दुखाया।
खाटू गया है जो भी,
सब पाप उसके धूल गए,
रस्ते थे बंद जो भी,
सारे के सारे खुल गए,
श्री श्याम कुंड में दिल से,
डुबकी लगा के देखिये,
ना भोग चाहिए छप्पन,
पकवान का ना भूखा है,
बस प्रेम से खिला दो,
जो पास रूखा सूखा है,
भूखा है श्याम भावों का,
दो भजन सुना के देखिये,
विश्वास रखो उसपे,
टूटेगी आस ना कभी,
अहसास करके देखों,
है आस पास ही कहीं,
खाटू की मिट्टी श्रद्धा से,
माथे लगा के देखिये,
बाबा की खोज में अब,
यूँ यहाँ वहाँ ना घूमिये,
मिल जाएगा सांवरिया,
दिल में ही अपने ढूंढिए,
‘मोहित’ वो दौड़ा आएगा,
दिल से बुला के देखिये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

