
जाके उनसे ये कहना मेरा इतना है कहना
जाने वाले ओ जाने वाले
सांवरे से कहना हमें भी बुला ले
हमने काटी है रतिया जाग जाग कर
लिखी सौ सौ चिट्ठियां हमने सांवरे के नाम पर
एक अरु चिट्ठी कर दे श्याम के हवाले
याद आती है वो गलियां खाटू धाम की
वो चेहरा नूरानी उसका गूँज उसके नाम की
याद करते हैं उसे दिल से दिलवाले
कहना राज को बुला ले अपने पास में
नाम मेरा भी लिख ले अपने ही दास में
मेरा भी प्रणाम कहना जब तू विदा ले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


