
जायेंगे हम तो बाबा के द्वारे
कन्हैया देखो बणिया हो गया
जायेंगे हम तो बाबा के द्वारे,रिंगस से खाटू निशान उठाये
घरवालों को साथ में लायें,बाबा के दर हम पैदल जायें
जाकर लगायें जयकारा कि बाबा मेरा काम पट गया
जब से तुमसे प्रीत लगाई हो गये वारे न्यारे
उसको क्या चिंता जिसके हैं श्याम धणी रखवारे
सारे जहां में डंका बजाके, सबको बतायें भजन सुनाके
देखो रे देखो भाई आज, बाबा ने मेरा काम कर दिया
जायेंगे हम तो....
खाटू जाकर तु भी अपने दिल का हाल सुना दे
दुनिया से तु कुछ ना कहना बाबा से बतलादे
सारे जहां में घुमके आया,बाबा जैसा कोई ना पाया
हारे का साथी बाबा श्याम,बाबा ने मेरा काम कर दिया
कलियुग का अवतारी मेरा श्याम धणी दातारी
भक्तों पर ये खुब लुटाये सबसे बड़ी सरकारी
दोनों हाथों से भर भर लुटाये,इसको कभी हिसाब ना आये
उषा तो हो गई निहाल,बाबा ने मेरा काम ऐ दिया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
