
जिनके लिए तूने लिया अवतार
जिनके लिए तूने लिया अवतार संकट में है अब वो संसार,
करदो किरपा अब सरकार कहलाते हो तुम लखदातार
कैसे बता हम तुमको मनाये तू न सुने तो किसको सुनाये ,
आजा आजा तारणहार सुन ले अब ये करुणपुकार,
हारे के साथी अब बन जाओ अपना प्रभु तुम वचन निभाओ,
संकट बड़ा गेहरा है बाबा आ कर नैया पार लगाओ,
अब तो प्रभु सब को दिख लाओ करते हो हम से कितना प्यार,
लीले पे चढ़ के जल्दी से आओ चिंता सारी दूर भगाओ,
संकट के इस दानव पे बाबा अपना तुम इक तीर चलाओ ,
मोरछड़ी लेहरा कर बाबा दुनिया का करदो उपचार,
आस का दीपक टूट न जाए विश्वाश बाबा छूट न जाए,
भगतो को है बस तेरा सहारा बाबा कही तू रूठ न जाए,
गलती शमा करो मदन मुरार टोनी खड़ा दोनों हाथ पसार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




