
जिस दिल में आपकी याद रहे
प्रभु दिल मेरा वह दिल करदो...-2
राही न सही मंजिल की तरफ
राही की तरफ मंजिल करदो....
मन में भी अनेक विकारों ने
डटकर के डेरा डाल लिया -2
इस छल मन से यदि प्रेम है तो
जन का मन निर्मल करदो
प्रभु दिल मेरा वो दिल करदो.....
पाकर के आपकी भक्ति प्रभु
वह थे जो झूमते मस्ती में -2
करुणा करके राजेश को भी प्रभु
उन मस्तों में शामिल कर दो
रंगलो अपने रंग में मुझको
जिससे न कुसंग का रंग चढ़े -2
दुनिया के प्रेम में पागल हूँ
अपना करके पागल करदो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

