
जीवन की सूनी राहों में जब जब दिल घबराता है
जीवन की सूनी राहों में जब जब दिल घबराता है
खाटू वाला हाथ पकड़ कर मुझको राह दिखता है
मेरी हर दुःख तकलीफों को सेठ शीमा ने टाला है
आधी रात को भी बाबा ने आकर मुझको संभाला है
मुश्किल के आने से पहले श्याम मेरा आ जाता है
ये दुनिया है मौसम जैसी पल में रंग बदलती है
जिनके सितारे आसमानो में उनके साथ ही चलती है
हम जैसे टूटे तारो का श्याम ही साथ निभाता है
मुझ जैसे कंकर को तूने मोती का स्वरुप दिया
बिन मांगे ही श्याम सलोने तूने मुझको खूब दिया
आज तुम्हारे दम पे माधव दुनिया में इतराता है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



