
जीवन रस पीना है तो पी श्याम नाम का पीला
Jiivan Ras Piina Hai To Pi Shyaam Naam Ka Piila lyrics
जीवन रस पीना है तो पी श्याम नाम का पीला,
अपने मन से बोल जरा तू जय कृष्ण गोपाला,
जय श्री कृष्णा जय गोपाला,
इनके हाथ में छोड़ दे तू अपने जीवन की डोर,
बढ़ के पकड ले इनका दामान ना जा तू कही और,
और चला जा ले जाए जिस और ये मुरली वाला,
इनके भरोसे नैया छोड़ दे आप बने रखवाला,
हाथ जोड़ कर बोल दे इनको पार लगाने वाले ये,
चरणों में इनके झुकती दुनिया गैयाँ चराने वाले ये,
केसे न तुझको पार लगाये काली कमली वाला,
भगतो के है ये गोविंदा यही है दीन दयाला
जब भगतो ने इनको पुकारा दोड चले आये ये,
संकट जब भगतो पर आया लाज बचाने वाले ये,
सब को ये तो पार लगाये तिर्शी चितवन वाला,
हम भी आये शरण में तेरी पार लगा नंदलाला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

