
जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में
जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में,
दुनिया के आगे नाचू वो दिन न आये,
हम तेरे हो जाए यही एहसान काफी है
फिर जीवन में मेरा न कुछ अरमान वाकी है
किसी और की फिर हम को नही दरकार है
ये दुनिया वाले तो लाज के पीछे रहते है
थोदी सी मदत करके जमाने भर में कहते है,
दूर ही रखना हम को ऐसे संसार से,
मेरी धडकन तुम ही हो मेरा तो जीवन तुम ही हो
बस इतना समज लो श्याम मेरा तो सब कुछ तुम ही हो
चोकठ पे तेरी बाबा मेरा परिवार है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

