
जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में,
हमें रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में,
तेरा रुतबा तेरा नजारा,
दो जहाँ से न्यारा है,
दिलबर मेरे तुमसा न कोई,
लगता मुझको प्यारा है,
आ गया मुझको मजा तेरी यारी में,
हुक्म जो भी करदे बाबा,
काम वैसा ही करूँ,
तेरे लिए गर मरना पड़े तो,
तेरे दर पर ही मरुँ,
क्या रखा है ऐसी रिश्तेदारी में,
तेरी लीला तेरे भजनों,
को सदा गाता रहूं,
ऐसी किरपा करदे बाबा,
दर तेरे आता रहूं,
क्या करूँ बन जाऊं तेरा प्यारा मैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
