
जुग जुग जीवे री,
यशोदा मैया तेरो ललना,
तेरो ललना री मैया,
तेरो ललना,
देखे – जन्माष्टमी भजन।
धन्य घड़ी जब होय,
यशोदा मैया कहकर बोले,
नूपुर बांध दोउ चरणन में,
घुटवन घुटवन डोले,
पकडे बाबा की उंगरिया,
जो चाहे सो लेजा बाबा,
सगरा साज लुटाऊँ,
भेष देख डरपेगो बालक,
लाला नाही दिखाऊं,
मेरो छोटो सो ललनवा,
झूले पलना,
आशा लेकर बड़ी दूर से,
दर्शन करने आयो,
मेरो इष्ट जगत को स्वामी,
तेने गोद खिलायो,
पड़े दरस बिन कल ना,
जिसके चरणों की दासी,
कहलाती है माया,
यशोमति माँ तू बड़भागी,
तेने ऐसा लाल है पाया,
मैया तेरे कृष्णलला की,
ना कोई तुलना,
धन्य हुई है ये ब्रज नगरी,
धन्य हुआ वृन्दावन,
पाँव तेरे कान्हा के पड़ गए,
हो गई धरती पावन,
देवता भी चाहे,
इनके दर्शन करना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
