
जो करुणाकर तुम्हारा ब्रज में फिर अवतार हो जाए
जो करुणाकर तुम्हारा,
ब्रज में फिर अवतार हो जाए,
तो भक्तों का चमन उजड़ा हुआ,
गुलजार हो जाए।।
ग़रीबों को उठा लो सांवले,
गर अपने हाथों से,
तो इसमें शक नहीं,
दोनों का जीर्णोद्धार हो जाए,
लुटा कर दिल जो बैठे हैं,
वो रो-रोकर ये कहते हैं,
किसी सूरत से सुंदर श्याम,
का दीदार हो जाए,
बजा दो रसमयी अनुराग की,
वो बाँसुरी अपनी,
की जिसकी तान का,
हर तन में पैदा तार हो जाए,
पड़ी भवसिन्धु में है दिनों के,
दृग बिन्दु की नैया,
कन्हैया तुम सहारा दो,
तो बेड़ा पार हो जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

