
जो बोले जयकारा वो जग में नहीं हारा,
मेरे बांके बिहारी को बड़ा लगता प्यारा
जयकारे की जय घोश से, होता सबका बेड़ा पार,
यही पर आकर हो जाता, सब पापो का उद्धार,
मै भी बोलू जयकारा, तुम भी बोलो जयकारा,
भक्ति भाव से उसके आगे, अपना शीश झुकाओ,
दोनों हाथ उठाकर के, जय जयकार ग़ुंजाओ,
थाम लेगा हाथों को, जो बोलें जयकारा,
आजमा लो तुम द्वार पे जाकर, पल मे झोली भरदे,
फस जाऐ गर बीच भवंर तो,आकर पार लगा दे,
सभी की सुनता है, जो बोलें जयकारा,
कर दो नजर दया की, कान्हा हो जाऐ वारे न्यारे,
बांगा को भी तार दो,जैसे लाखो पापी तारे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


