
जो भी मांगा था माँ से वो सब दे दिया,
शुक्रिया-शुक्रिया, माँ तेरा शुक्रिया,
मेरे दामन में -2, दुनिया का हर सुख दिया,
जब से पूजा तुझे जिंदगी खिल गई,
आरजू से ज्यादा खुशी मिल गई,
मुझको ममता के दीपक से,
मुझको ममता के दीपक से रोशन किया,
माँ के चरणों में जिसका भी सर झुक गया,
वो ही जन्नत के दौरे पे सचमुच गया,
मैने जीवन ये मॉ को-2, समर्पित किया
रिश्ते नातो ने जब भी नकारा मुझे,
तब माँ ने दिया है सहारा मुझे,
मन के उजड़े चमन में,
मन के उजड़े चमन में अमन भर दिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
