
^ज्योत जगे,,,,, ज्योत जगे,,,,, ,
ज्योत जगे दिन रात, मईया जी तेरी ज्योत जगे
नूर, सदा तेरे भवन पे बरसे
दर्शन, करने को मन तरसे
सुनो, ज्वाला मात, मईया जी तेरी ज्योत जगे
तेरी ज्योत, ज्वाला रानी, "तन मन शीतल, करे भवानी
भक्तों के सब, संकट हरदो, "करदो जी माँ, अम्बे करदो
खुशियों, की बरसात, मईया जी तेरी ज्योत जगे
ज्योत जगे दिन रात, मईया जी तेरी
वोह अंबर के, चाँद सितारे, "किए ज्योत ने, रौशन सारे
जग में है, उजाला जिसका, "मैं भी दर्शन, कर लूँ उसका
कब, होगी प्रभात, मईया जी तेरी ज्योत जगे
यह सारी ही, दुनियां फ़ानी, "तेरी ज्योत की, है दीवानी
बिना तेल और, बिना ही बाती, "ज्योत सदा, प्रचंड है दाती
तेरी, क्या है बात, मईया जी तेरी ज्योत जगे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



