
झूले पलना में कृष्ण कन्हैया बधाई बाजे गोकुल में
झूले पलना में कृष्ण कन्हैया,
बधाई बाजे गोकुल में,
देखे – मेरो गोपाल झूले पलना।
नन्द भवन की शोभा न्यारी,
तीन लोक जाएं बलिहारी,
बाजे नोपत ढोल शहनईया,
धन्य भयो नन्द बाबा को अंगना,
पूरण ब्रम्ह झूल रह्यो पलना,
श्याम तन पे पीत झगुलिया,
मंगल गावे मिल ब्रजनारी,
जायो यशोदा ने गिरवर धारी,
झूमे नाचे ग्वाल ग्वालिनिया,
‘चित्र विचित्र’ जब सुनी खबरिया,
आये पकड़ ‘पागल’ की अंगुलिया,
जीवे जुग जुग नन्द जु को छैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



