
डम डम डम डमरू वाला,
शिव मेरा भोला भाला,
गौरा है संग विराजे,
गोदी में गणपति लाला,
शिव सा ना दानी कोई,
शिव सा ज्ञानी कोई,
शिव जी के दर पे आजा,
हो के मतवाला,
तर्ज – जा रे जा ओ हरजाई।
बम बम भोले बम बम भोले,
करते दर जो आए तेरे,
दर से मेरे भोले बाबा,
रोता रोता जो भी आए,
हंसता हंसता जाए,
तेरे दर से मेरे भोले बाबा,
तेरी पूजा करे ध्यान तेरा धरे,
शिव शम्भु है बन जाता,
उसका रखवाला,
हे विषधारी हे त्रिपुरारी,
तीनो लोक में गूंजे बाबा,
जय जयकार तुम्हारी,
हे गंगाधर हे महेश्वर,
हम है तेरे बच्चे,
भोले रखना लाज हमारी,
तेरी छाया तले सारा जीवन चले,
शिव के ही नाम की फेरे,
सारा जग माला,
मोह माया को छोड़ के सारी,
तेरा नाम जो जपले बाबा,
तू उसका हो जाता,
नीलकंठधारी भोले की,
बरसे जिसपे माया,
उसको दुःख ना कोई सताता,
शिव की जय जय करे,
भोले संकट हरे,
शिव की भक्ति का पि ले,
तू अमृत प्याला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


