
ढाई अक्षर श्याम नाम का करता बेडा पार है
ढाई अक्षर श्याम नाम का,
करता बेडा पार है,
इस कलयुग में खाटू वाले,
तेरा ही आधार है,
तर्ज – ऐसा क्या जादू कर डाला।
कृष्ण को अपना शीश दान दे,
माँ का वचन निभाया है,
श्याम नाम देकर माधव ने,
घर घर में पुजवाया है,
कलयुग का है देव ये सच्चा,
लीले का असवार है,
निर्धन को धन निर्बल को बल,
देता मेरा श्याम है,
सबसे सुन्दर सबसे न्यारा,
अपना खाटू धाम है,
लख लख कर देता भक्तों को,
ऐसा लखदातार है,
दो आंसू का मोल यहाँ पर,
आडम्बर बेकार है,
दीन हीन के खातिर बाबा,
रहता सदा तैयार है,
कहे ‘करिश्मा’ सब भक्तों से,
बाबा करता प्यार है,
स्वर – करिश्मा जी चावला।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
