
तुझमे सब दिखता है बाबा मैं क्या करूँ
तुमसे मेरा ये जीवन तुमसे ही शान है
दुनिया में तुमसे बाबा मेरी पहचान है
तुम हो तो ये ज़माना कहता है दिल दीवाना
और कुछ न जानू मैं बस इतना ही जानू
तुझमे सब दिखता है बाबा मैं क्या करूँ
दिल मेरा कहता है बाबा मैं क्या करूँ
तुझमे सब दीखता है..................
अपने ही ढंग में सांवरे रंग में सांवरे रंग दिया है मुझे
सबको भूलकर मन से मिटाकर माना है एक ही बस तुझे
मेरी साँसों में आजा श्याम दिल में समा जा
और कुछ न चाहूँ मैं बस इतना ही चाहूँ
सपना सजा दे अपना बना ले हर कदम संग तेरे मैं रहूं
जैसे दिया बाटी बन जा तू साथी और कुछ सांवरे ना चहुँ
करली प्रेम सगाई अब ना तड़पा कन्हाई
मैं हूँ एक कश्ती तू है मेरा मांझी साथ जन्मो का है ये मेरा
दिल ये पुकारे हारे के सहारे बेधड़क साथ चाहूँ तेरा
ढोल चरणों की पाऊं अपनी किस्मत जगाऊँ
तुझमे सब दिखता बाबा मैं क्या करूँ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



