
तुझे लीन्हो यशोदा ने मोल
तुझे लीन्हो यशोदा ने मोल,
बात मेरी सुन सांवरे ।
आज देती हूँ भेद खोल,
सखियों का श्याम तूमने माखन चुराया,
माता यशोदा ने ऊखल से बांधा ।
बृज में मच गया शोर, बात मेरी सुन,
बाली उमरिया में माटी जो खाई,
माता यशोदा मारन को आई
दिल की बड़ी है कठोर, बात मेरी सुन ।
माता यशोदा तुमसे गऊए चरवाए,
गऊए चरवाए पानी भरवाए।
नौकर मिला है अनमोल, बात मेरी सुन
माता भी गोरी, नंदबाबा भी गोरे,
तुम तो काले कलूट, बात मेरी सुन ।
मेरी बात का बुरा मत मानना,
गुस्सा मत मानना, बुरा मत मानना,
हंस कर कह दिया ताना मत जानना ।
सखियाँ खड़ी हथ जोड़, बात मेरी सुन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
