
तुमसे मिलना खाटू आना बड़ा अच्छा लगता है
तुमसे मिलना खाटू आना बड़ा अच्छा लगता है,
तुमको दिल का हाल सुनाना बड़ा अच्छा लगता है,
तू रहे मैं रहु तू कहे मैं कहु उम्र भर बड़ा अच्छा लगता है,
आये ग्यारस की रात करने तुमसे मुलाक़ात दौड़ा आउ सँवारे मैं तो प्रेमियों के साथ,
कोई प्रेम वाली ड़ोर खींचे मुझको तेरी और दिल में चलता ना कोई जोर मेरा सांवरिया चित चोर,
सुख हो दुःख हो मेरे श्याम दौड़ा आउ खाटू धाम लेके बाबा तेरा नाम मेरा चलता है हर काम,
तेरी चर्चा तेरे गीत लेते दिल को मेरे जीत बन गया तू मेरा मन मीत हो गई तेरी मेरी प्रीत,
मेरा झूमे अंग अंग रहता तू तो मेरे संग छाई रहती है उमंग मुझपे चढ़ गया तेरा रंग,
जब से पाया तेरा दर ना कोई चिंता न कोई फ़िक्र रखता तू मेरी खबर रोमी को फिर कैसा दर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





