
तुम इतनी रहमत करना तेरा नाम जपता रहूं
तुम इतनी रहमत करना,
तेरा नाम जपता रहूं,
तेरा साथ छूटे ना,
ये बंधन टूटे ना,
चाहे धूप मैं तपता रहूं,
तुम इतनी किरपा करना,
तर्ज – हनुमान की पूजा से सब।
तेरा गुणगान करूँ,
मैं सुबह शाम करूँ,
तेरे नाम से ही बाबा,
अपने हर काम करूँ,
तू थाम ले उंगली मेरी,
तेरे संग मैं चलता रहूं,
तू है जो साथ मेरे,
किसी और का क्या करना,
तेरी हो छतर छाया,
फिर क्यूँ मुझे डरना,
बिना डर के जियुं मैं,
बस तुमसे डरता रहूं,
चरणों को दास बनू,
माँ बाप की सेवा करूँ,
सत्य की ओर चलूं,
तन मन से कर्म करूँ,
तू ऐसा वर दे बाबा,
शुभ काम करता रहूं,
‘राहुल’ है दास तेरा,
चरणों में जगह देना,
कृपा की एक नज़र,
सब भक्तों पे करना,
सबको गले से लगाके,
श्री श्याम कहता रहूं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
