
तुम दिल से जो मैया को याद करो,
मैया सौ बार आगे बढ़ आएगी,
मैया दूर से दौड़ी चली आएगी,
तुम अगर दो कदम आगे बढ़ो,
तुम क्या जानो क्या है तेरी तक़दीर में,
क्या छुपा है मैया जी की तस्वीर में,
माँगो तो माँगो मैया से भक्ति सभी,
जो अंत समय में काम आएगी,
इसके दर से ना लौटा है ख़ाली कोई,
आज़मा कर तोदेख़ो ओ भक्तों कभी,
तुम पसारो जो झोली उसके दर पे कभी,
पल भर में झोली भर जाएगी,
माँ ने सब कुछ दिया है हमें तो अभी,
माँ की आज्ञा का पालन करें हम सभी,
उसे दिल में बसा कर जो चलते रहो,
कभी कोई मुसीबत ना आएगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

