
जगराता आज है जगराता,
सब मिल कर मंगल गाओ आज है जगराता,
तुम प्रेम से माँ को मनाओ आज है जगराता,
जगराते में देखो गणपति आये है,
संग वो अपने रिद्धि सीधी को लाये है,
जिन्हे देख के मन मेरा है हरषाता,
जगराते में देखो मोहन आये है,
संग में अपने वो राधा को भी लाये है,
रूप मोहना इनका सबको है भाता,
जगराते में ब्रह्मा विष्णु आये है,
संग अपने शिव शंकर को भी लाये है,
इनके चरणों का यश देखो जग गाता,
तुम प्रेम से माँ को मनाओ ........
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


