
तुम हाथ पकड़ लो मेरा
ओ श्याम मेरे बस इतना सा तुम काम कर देना,
सर झुकाकर खड़ा हूँ मैं तो हाथ पकड़ लो मेरा,
इतनी सी है विनती मेरी कृपा मुझपे करना,
हाथ जोड़कर कहता हूँ मैं शरण में अपनी रखना....
कितनो का है नंबर आया पर अबकी है मेरा,
ना मांगू मैं हीरे मोती प्यार तुम्हारा देना,
दिल की है बस रीज यही अब पूरी इसको करना,
हर फागण मैं आऊं पैदल इतनी कृपा रखना,
ओ श्याम बस इतना सा तुम काम कर देना,
दुनिया दारी से बाबा मुझको अब क्या है लेना,
तेरे चरणों में कट जाए जीवन सारा मेरा,
सुनलो कपिल की बाबा अब तो यही है मुझको कहना,
भक्ति हूँ बाबा मैं तो तेरा ध्यान मेरा तुम रखना,
क्यों घबराये प्यारे जब तू भक्त है प्यारा मेरा,
आजा खाटू लेजा प्यारे सारा खज़ाना तेरा,
एक आवाज़ में आऊंगा मैं जब भी मुझको बुलाना,
मैं बैठा हूँ खाटू मैं तो उदास कभी मत होना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




