
तुम हो मेरे दिल का अरमान राधिके
तेरी जान में वसी है मेरी जान राधिके
प्रीत हमारी है जग में न्यारी जानता सारा जहान राधिके
फूलो के जैसा कोई भवरा मंडराये,
कान्हा तेरी और राधे खीचा चला आये
कहे चाहे कोई बेईमान राधिके
जब तक रहेगे ये धरती अम्बर
हम तो इक दूजे के रहेगे बनकर
तुम से हो मेरी पहचान राधिके
झूठा है जग और प्रीत अमर है
पर सब को कहा इसकी कदर है
कोई कोई करे पहचान राधिके
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
