
तु बुला अम्बे कहके वो आ जायेगी,
मैया तेरी भी बिगड़ी बना जायेगी,
दुनिया की झूठी आशाओ को छोड़ दे,
मतलब की दुनिया से रिश्ता ही तोड़ दे,
मन को जगदम्बे के चरणों मे जोड़ दे,
तेरी सब आशा दाती भुजा जायेगी,
श्रद्धा भक्ति से माँ के जो तू गुण गायेगा,
भाव तेरे दिल का पूरा हो जायेगा,
जो तू मांगेगा वह निश्चय ही पायेगा,
तेरी रग-रग मे शक्ति समा जायेगी,
उसका दर छोड़कर ना भटक दर बदर,
वो उजड़े बसा देती है लाखो घर,
अम्बे की शक्ति से ना तू हो बेखबर,
वो जो चाहेगी करके दिखा जायेगी,
माँ ही बच्चो की बिगड़ी बनाया करें,
दुख मिटाया करे सुख पहुचाँया करें,
याद जब भी करे भक्त आया करे,
याद जब भी करे चमन आया करे,
क्या कंहु क्या-क्या चक्कर चला जायेगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
