
तूने जो हाथ थामा मंजिल की फिक्र क्या है
तूने जो हाथ थामा,
मंजिल की फिक्र क्या है,
तेरे ही साथ चलना,
तेरी ही सारी राहें,
तर्ज – दुनिया ने दिल दुखाया।
तेरी दया से बाबा,
कारोबार मेरा चलता,
सर पे जो हाथ तेरा,
परिवार मेरा पलता,
तुझे दिल में है बसाया,
बाबा तू ही हर जगह है,
चरणों में बैठकर के,
सूरत तेरी निहारू,
प्यारा सा लागे कितना,
बाबा नजरें मैं उतारू,
कहीं और दिल ना लगता,
नजरों ने जो ठगा है,
तुझसे मैं क्या मांगू,
औकात क्या है मेरी,
देता तू खुद-ब-खुद ही,
खुशकिस्मती है मेरी,
देख तेरी कृपा को,
मेरा अश्क़ ये बहा है,
‘आकाश’ का सहारा,
एक तू ही लखदातारी,
जीवन की डोर सौपी,
तेरे हाथों में मुरारी,
मतलब से सारे रिश्ते,
एक तू ही तो सगा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

