
जय हौवे .तेरी जय हौवें
जय काली. तेरी जय होवै
तूने भरा रूप विकराल
कालका जय होवे
कलकत्ते वाली कमाल कालका जय होवे
जयकाली कलकत्ते वाली
बिगिड़ी बात बनाने वाली
तेरा वचन ना जाय खाली
तू सारे जग की रखवाली
हाथ मैया के खड़ग विराजे
खडग विराजे खप्पर साजे
हाथ मइया के खडग विराजे
तेरे गल मुंडन की माल
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर
तूने करी सहाय
दानव दल पर टूट पड़ी माँ
रणचंडी वन आई
शमशानों मैं सजे माँ काली
छम छम पायल बजती आली
तेरे खुल्ले लंबे बाल
असुरो को तूने संघारा
पटक पटक कर उनको मारा
तेरे चरण पड़े महाकाल
जय काली कलकत्ते वाली
बिगड़ी बात बनाने वाली
तेरा बचन ना जाये खाली
शीश दया का हाथ माँ रख दो
बिगडे सारे कारज कर दो
मा रख लो भगत का ख्याल
सिंगर: सुधीर राजपूत
लेखक:सुधीर राजपूत
म्यूज़िक
मिश्रा जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

