
तू कितना सोणा है
⛳⛳ श्री श्याम भजन⛳⛳
(तर्ज:- तू कितनी अच्छी है)
श्यामा ओ श्यामा श्यामा ओ श्यामा
-------बाबा...
तू कितना सोणा है, तू कितना प्यारा है
न्यारा न्यारा है
बाबा तू भगतो का दुलारा
सब भगतों की आँख का तारा
सुन्दर मुखड़ा देख के हर कोई अपना दिल ये हारा...
ये तेरे नैना है चुराते चैना है
मैं बलिहारी हूँ...
तू कितना सोणा है...
श्याम तेरा दरबार निराला
किस्मत का खुलता यहाँ ताला
जो भी तेरी शरण में आता उसका संकट टाला...
तू हारे का साथी, गरीबों का दाता
सदा कहलाता है
फागुन मेला जब जब आता
सब भगतों का मन हर्षाता
कोई पैदल चल कर आता कोई निशान चढ़ाता...
"मनु" भी तेरे ही सदा गुण गाता है,
भजन सुनाता है
भजन रचना :-
मनोज कुमार ठठेरा "मनु"
झुंझुनू (राज.)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
