
तू क्यों करता फिकर बन्दे श्याम जीवन सजाएगा
तू क्यों करता फिकर बन्दे,
श्याम जीवन सजाएगा,
लकीरें हाथों की तेरे,
कन्हैया खुद बनाएगा,
तर्ज – मुझे तेरी मोहब्बत का।
ये दुनिया है बड़ी ज़ालिम,
रुलाती है रुलाएगी,
चंद सिक्को के खातिर ये,
तुझे निचा दिखाएगी,
तू खुद से हार कर जिस पल,
नाम इनका बुलाएगाम,
जिन्हे अपना समझता तू,
बिच मजधार छोड़ेंगे,
गिरा के सब की नजरो में,
तेरे दिल को वो तोड़ेंगे,
मेरा बाबा उठा तुझको,
अपने दिल में बिठाएगा,
बिठाकर श्याम को दिल में,
तू बढ़ता जा फ़िकर मत कर,
हो कितनी भी कठिन घड़ियाँ,
तुफानो से डरा मत कर,
तुझे देगा तेरी मंजिल,
ये खुद रस्ता दिखाएगा,
भरोसा क्या है सांसो का,
मिली कितनी तू क्या जाने,
है कर्जा सांवरे का ये,
है दी उसने वही जाने,
‘शानू’ ले ले जनम कितने,
चूका इनको ना पाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
