
तू दवा दे हमे जा ज़हर,
बात सुन लो ये श्याम मगर,
हम तेरे आसरे है मेरे सँवारे,
छोड़ देना न बीच डगर,
चाहे कांटे ही कांटे मिले.
चाहे पाँव हमारे छिले,
कुछ नही हम को गम जब तेरे साथ हम चाहे कितनी भी मुश्किल मिले,
सिर पे हाथ है तेरा अगर हम को मंजूर है हर डगर,
हम तेरे आसरे है मेरे संवारे छोड़ देना न बीच डगर,
जो भी तूने दिया संवारे वो ही मैंने लिया संवारे,
मेरे कुछ भी नही तेरी किरपा से मैं तो अब तक जीया संवारे,
करना इतनी तू और मेहर रखना मुझपे तू अपनी नजर,
तेरे चरणों में है जिंदगी करनी है अब तेरी बंध्गी,
चाहे सुख दे या गम अब तेरी शरनी हम तेरे हाथो में अपनी ख़ुशी,
अब तो ले चल तू जिदर तेरे हाथो में जीवन सफ़र,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

