
तू राधा तो बोल
तर्ज - तू वादा ना तोड़
तू राधा तो बोल , तू राधा तो बोल , - २
तेरी ढ़लने लगी हैं अब उमर ...,
तू राधा तो बोल , तू राधा तो बोल ,
बचपन बिता तेरी बीती जवानी ,
बात ये मेरी तूने अब तक न मानी ,
अब तो कर ले जरा तू सुमिरन ...,
कब तक देगा तू खुद को धोका ,
फिर न मिलेगा तुझको ऐसा मौका ,
इस मोके की कर ले तू कदर ...
एक बार जप ले बस नाम तू राधा ,
हट जाएगी सारे जीवन की बाधा ,
फिर तो आसान होगा ये सफर ...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


