
तू राम नाम का सुमिरन कर हनुमान आएगा
ये अटल भरोसा प्यारे,
खाली ना जाएगा ।
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ।।
एक अटल भरोसा ही था,
सीता को प्रभु भक्ति पर ।
और प्रभु को भी था भरोसा,
श्री हनुमत की शक्ति पर ।।
चाहे लाख बड़ा हो सागर,
ये लांघ जाएगा ।
प्रभु नाम का सुमिरन ही तो,
विभीषण करता आया ।
उस सुमिरन के बल पर ही,
हनुमान को सम्मुख पाया ।।
हर सच्चे भक्त का प्रभु से,
ये मिलन कराएगा ।
योगी सुमिरन की युक्ति,
तेरा प्रभु से योग कराए ।
खुद रामायण भी भक्तो,
हरि नाम महत्व बताए ।।
इस पावन नाम सहारे,
भव पार जाएगा ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




