
तू ही मेरा जीवन है
सुबह शाम मैं नाम जपता खाटू श्याम का नाम रटता,
ओ सांवरे सांवरे ओ सांवरे,
तू ही मेरा जीवन है तू ही है कर्ता धर्ता,
मस्त मलंग होके मैं आऊं तेरे दर पे खाटू,
हाथ जो तेरा मेरे सर पे हारूँ कैसे खाटू,
नाचूंगा गाऊंगा जय जयकार लगाऊंगा,
बाबा तेरी वीर कथा मैं सबको सुनाऊंगा,
बिन बोले ही जाने बाबा मन की बातें सारी,
लेता है परीक्षा तो भक्तों की बारी बारी,
भरता है झोली जो करता काम नेक अनेक,
प्रेम भाव का प्यासा मेरा खाटूवाला सेठ,
तीन बाणधारी वाला अचूक है तेरी बाणे,
लक्ष्य पूरा करके वापस तरकश में आना जाने,
ऐसा शक्तिशाली चमत्कारी दानी मेरा बाबा,
हारे का सहारा कहलाता है मेरा बाबा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

