
तू ही है दुर्गा तू ही काली,
तू ही है मैया शेरावाली,
तेरी नगरिया महिमामयी,
माँ तेरी लीला महिमामयी,
मैया ओ मेरी मैया,
ओ मैया ओ मेरी मैया।
भक्तों की रक्षा के लिए मैया,
होती सवार सिंह पे है मैया,
खेटक पाश धनुष मुसल,
त्रिशूल तोमर परशु औहल,
लपकर ऐठो मासान,
शत्रु भागे ले प्राण,
देव पाते है दान,
भक्त पाये वरदान,
शेर दहाड़े मैया बलशाली,
जय जगदम्बे,
जय माँ शेरावाली,
जय माँ मेहरवाली।
दसो दिशाओं में तेरी जय है,
वेद पुराणों में तेरी जय है,
बनके माहेश्वरी करे रक्षा,
भक्तों की पूरी करे इच्छा,
सबसे अलग तेरी शान,
मेरी मैया है महान,
गाये वेद गुणगान,
करे मुनिजन पखान,
होती सहाई मैया खप्परवाली,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

