
तेरा नाम लेके बाबा,
ये जग छोड़ जाऊंगा,
सबके कानों में तेरे,
भजन छोड़ जाऊंगा।
तर्ज – इस तरह आशिकी का।
तूने कृपा जो करी है ये बाबा,
भूल कभी ना मैं पाऊं,
सांसो की सरगम पे मैं हरदम,
तेरे भजन गुनगुनाऊँ,
जब तलक है ये दम,
मुझको तेरी कसम,
भावों से तेरे बाबा,
तुझको सजाऊंगा,
जब ना रहूँगा इस दुनिया में,
भजनों में तेरे रहूँगा,
हर महफ़िल में प्रेमियों के दिल में,
हमेशा सलामत रहूँगा,
नज़र ना मैं आऊंगा,
तुझे याद आऊंगा,
प्रेमियों की आँखों से मैं,
तुझे देख पाऊंगा,
हर एक जनम में तेरी शरण में,
भजनों से तुझको रिझाऊं,
भाव ऐसे गाऊं तेरे दिल को भाऊँ,
प्रेमियों में भक्ति जगाऊँ,
‘शानू’ का वादा है कुछ,
ऐसा करके जाऊँगा,
सबकी जुबां पे तेरा,
नाम छोड़ जाऊँगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

