
तेरा सहारा अम्बे माँ मुझे तेरा सहारा,
नाव पुरानी गहरा पानी, दिखे दूर किनारा,
दुःख हरनी माँ जगदम्बे मेरी चिंता हर लो,
मेरी चिंता हर लो, मेरी चिंता हर लो,
सुखदाती माँ सुखो से मेरी झोली भर दो,
मेरी झोली भर दो, मेरी झोली भर दो,
मुझे बहाकर ले ना जाए तेज़ समय की धारा,
पवन रूप में आओ या माँ शेर पे चढ़के,
माँ शेर पे चढ़के, माँ शेर पे चढ़के,
हो भवसागर से पार करो मेरा हाथ पकड़ के,
मेरा हाथ पकड़ के, मेरा हाथ पकड़ के,
तेरे होते टूट ना जाए मेरी आस का तारा,
वैरी जग ने कर दिया मेरा छलनी सीना,
मेरा छलनी सीना, मेरा छलनी सीना,
हो हुआ क्यूँ तेरे भक्तो का माँ मुश्किल जीना,
माँ मुश्किल जीना, माँ मुश्किल जीना,
अपनी ज्योति से माँ कर दो दूर मेरा अँधियारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
