
तेरा सहारा अम्बे माँ मुझे तेरा सहारा,
नाव पुरानी गहरा पानी, दिखे दूर किनारा ।
दुःख हरनी माँ जगदम्बे मेरी चिंता हर लो,
मेरी चिंता हर लो, मेरी चिंता हर लो ।
सुखदाती माँ सुखो से मेरी झोली भर दो,
मेरी झोली भर दो, मेरी झोली भर दो ।।
मुझे बहाकर ले ना जाए तेज़ समय की धारा ।
पवन रूप में आओ या माँ शेर पे चढ़के,
माँ शेर पे चढ़के, माँ शेर पे चढ़के ।
हो भवसागर से पार करो मेरा हाथ पकड़ के,
मेरा हाथ पकड़ के, मेरा हाथ पकड़ के ।।
तेरे होते टूट ना जाए मेरी आस का तारा ।
वैरी जग ने कर दिया मेरा छलनी सीना,
मेरा छलनी सीना, मेरा छलनी सीना ।
हो हुआ क्यूँ तेरे भक्तो का माँ मुश्किल जीना,
माँ मुश्किल जीना, माँ मुश्किल जीना ।।
अपनी ज्योति से माँ कर दो दूर मेरा अँधियारा ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

