
श्याम ओ मेरे श्याम मेरे सांवरे
तेरी कृपा ना होती अगर
कटता न ज़िन्दगी का सफर
जबसे तुमने थामा रोशन है ज़िन्दगी
दुःख मिट गए हमारे छाई है अब ख़ुशी
तेरे बिना ओ मेरे श्याम सूना है ये आशियाँ
तू ही मेरा है सांवरे झूठी है ये दुनिया
मेरी हर घडी की रखता तू ही खबर
आपकी दया से परिवार पल रहा
बिन मांगे ही कन्हैया सब कुछ ही मिल रहा
सेवा करूँ पूजा करूँ मन में यही आस है
रिश्ता मेरा तेरा ओ श्याम जग में बड़ा ख़ास है
अपने भक्तों की करता तू ही कदर
दुःख में सुख में तुमको पाया है सामने
हर इक कदम निभाया मोहित को आपने
तेरे बिना ओ मेरे श्याम क्या है मेरी ज़िन्दगी
चाहूँ यही ओ मेरे श्याम बस तेरी ही बंदगी
रखना यूँ ही मुझपे रेहमत तू नज़र
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.