
तेरी कृपा से सांवरे घर बार चल रहा है
Teri Kripa Se Saanvare Ghar Baar Chal Raha Hai lyrics
तेरी कृपा से सांवरे घर बार चल रहा है
खुशी खुशी हसते हसते जीवन निकल रहा है
हर पल तेरा गुण गाते तेरे नाम की ज्योत जलाते
कोई काम गलत ना करते इज्जत की रोटी खाते
तेरे नाम वाला पौधा, श्याम नाम वाला पौधा अब तो फल रहा है
तुमने अपने लायक समझा सफल हुआ जीवन मेरा
सेवा में ही लगे रहे बस अब तो ये तन मन मेरा
मन मंदिर में तेरे नाम का मन मंदिर में श्याम नाम का दीपक जल रहा है
तेरे एहसानो की कीमत कभी चूका ना पाएंगे
तेरे आशीर्वाद से अपनी झोली भरते जायेंगे
तेरे सहारे इस बगिया का, तेरे सहारे इस बगिया का गुलशन खिल रहा है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



