
तेरी खाली झोली भर जाएगी मैया के भवन में जाके....
शीश मैया के मुकुट विराजे,
तेरी मांग सिंदूर से भर जाएगी मैया को बिंदिया लगाके,
गले मैया के हरबा सोहै,
तेरे जीवन में खुशियां मिल जाएंगी मैया को हार पहनाके,
हाथ मैया के कंगन सोहे,
तेरे हाथों की रेखा बदल जाएगी मैया को मेहंदी लगाके,
अंग मैया के साड़ी सोहै,
तेरे सर पर चुनर लहरावेगी मैया को चुनरी उढ़ाके,
ओ मैया के हलवा सोहै,
तेरे खाली भंडारे भर जाएंगे मैया का भंडारा कराके,
अगर कपूर धूप और बाती,
तेरी गोदी में ललना खेलेगो मैया को नारियल चढ़ाके,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



