
तेरी गोद में सर है मैया,
अब मुझको क्या डर है मैया ।
दुनिया नजरे फेरे तो फेरे,
मुझपे तेरी नजर है मैया ।।
मैया तेरी जय जयकार,
तेरा दरस यहाँ भी है,
तेरा दरस वहाँ भी है ।
हर दुःख से लड़ने को मैया,
तेरा एक जय कारा काफी है, काफी है ।।
दिल में लगा तेरा दरबार,
मैं सन्तान तू माता,
तू मेरी जीवन दाता ।
जग में सबसे गहरा मैया,
तेरा और मेरा है नाता, है नाता ।।
हो तेरी गोद में सर है मैया,
ओ मैया तेरी जय जयकार ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
