
जिस घर के आंगन में, तेरी ज्योत निराली है,
हर रोज वहां होली, हर रात दिवाली है,
जिस घर मे ऐ मैया, तेरा नाम चहकता है,
उस घर का हर कोना, खुशियों से महकता है,
उस घर पे मेहर करती,
उस घर पे मेहर करती, मेरी माँ मेहरवाली है,
दारिद्र भाग जाते, दुख भागे डर कर के,
उस घर मे नही आते, दुख कभी भूलकर के,
शेरो पे जहाँ रहती, मेरी माँ शेरांवाली है,
कैसे भी अँधेरे हो, ये ज्योत मिटाती है,
विश्वास जो करते है, उन्हें राह दिखाती है,
पावन ज्योति माँ की, जिसने भी जगाली है,
‘बेधड़क’ कहे ‘लख्खा’, ममता के चुन मोती,
घर मंदिर हो जाये, श्रद्धा से जाग ज्योति,
खुशियो से भरेगी माँ, जो तेरी झोली खाली है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

