
तेरी बजती मुरलिया सुन कर
तेरी बजती मुरलिया सुन कर के नाचन चली आई ओ सांवरे,
जब आयो गर्मी का महीना तन से टपके टप टप पसीना,
तेरा मोरनी पंखा देख के नाचन चली आई ओ सांवरे,
तेरी बजती मुरलिया...
नागिन बन कर डसी बांसुरियां,
तेरी प्रीत में भई रे वनवारियाँ,
कजरारे नैना देख के नाचन चली आई ओ सांवरे,
सांवरियां मत और सताओ,
अब हम को तुम अपना बनाया,
तेरी वनवारी सूरत देख के नाचन चली आई ओ सांवरे,
बरसाने की मैं हु गुजारियाँ,
चरण कमल में बीते उमारियाँ,
तेरी लट गुंगराली देख के नाचन चली आई ओ सांवरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
