
तेरी महिमा अपरम्पार
तेरी महिमा अपरम्पार
तेरी महिमा, अपरम्पार, हो पार,
वृषभानु दुलारी श्री राधे
*हो वृषभानु दुलारी, श्री राधे
तुम हो, सच्ची सरकार, सरकार,
सारे, जग की रखवाली है
कष्टों को, हरने वाली है
तुझे पूजे, यह संसार, संसार,
दीनन की, सुनने वाली है
भक्तन की, यह रखवाली है
इन चरणों में, सुखधाम, सुखधाम,
दुनियाँ ने, जब मुझे ठुकराया
भटका, तब शरण, तेरी आया
मेरा कर दो, बेडा पार, हो पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

